फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अगर पूर्व सांसद को ढूंढ़ रहे हो तो अमेरिका संपर्क करो

Fri, 02 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई पोस्ट का दिया गया जवाब।
विज्ञापन
कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को बताया गुमशुदा तो मंत्री ने किया पलटवारअमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर स्मृति, लोगउड़ा रहे कांग्रेस का मजाक
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस के बीच ट्विटर पर रार शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्टर जारी करके स्मृति ईरानी को गुमशुदा लिख दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा और लिखा अगर पूर्व सांसद को ढूंढ रहे हो तो कृपया अमेरिका संपर्क करो। कांग्रेस ट्विटर पर पोस्टर डालकर बताना चाहती है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी कई दिनों से नहीं गई हैं। यह हाल तब है, जब स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहीं। कांग्रेस के ट्विटर पर पोस्टर डालकर स्मृति ईरानी को गुमशुदा बताने पर लोग कांग्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं।सांसद के इस पलटवार से राजनैतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर लोग कांग्रेस पर ही निशाना साध रहे हैं। हालांकि यह मामला स्मृति ईरानी के पहले दिन के दौरे यानि बुधवार का है। स्मृति सलोन विधान सभा दौरे के दूसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ लोगों से जनसंवाद कार्यक्रम में मिली और उनकी समस्या सुनी। इसके बाद लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें