फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू जा रहे हैं तो कैश ले जाएं, दावे के बाद भी नहीं शुरू हुई ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में अब भी मरीजों को सेवाओं का शुल्क नकद में जमा करना पड़ रहा है। वहीं, दावा था कि जल्द ही हर काउंटर पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। हालांकि, काफी समय बीतने के बावजूद इक्का-दुक्का काउंटर को छोड़कर बाकी जगह नकद में ही भुगतान हो रहा है।
विज्ञापन

केजीएमयू में कार्डियोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी, आर्थोपेडिक सर्जरी समेत कई ऐसे विभाग हैं, जहां सर्जरी या प्रासीजर के लिए एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना होता है। समस्या यह है कि इनके लिए ऑफलाइन भुगतान ही करना होता है। ऐसे में लोगों को भारी नकद लेकर चलना पड़ता है। काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके बैंक में तो रकम होती है, लेकिन इतना कैश नहीं होता। एटीएम से पैसा निकालने की भी सीमा है। ऐसे में इन्हें काफी परेशान होना पड़ता है। केजीएमयू ने ई ऑफिस के तहत ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू करने का दावा किया था, पर अभी तक यह धरातल पर नहीं उतरा है। प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह के मुताबिक बैंक से बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था हर काउंटर पर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें