फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबाव डालते तो जल्द खत्म हो जाता किसान आंदोलन

Wed, 14 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर पहले दिन विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्जी की ओर से लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि आंदोलन एक साल तक चला। आंदोलन का शांति से निराकरण हुआ। आंदोलन को दबाव डालकर जल्दी भी समाप्त किया जा सकता था। आंदोलन करना लोगों का अधिकार है, लेकिन यह संविधान के तहत हो, यह लोकतंत्र में जरूरी है। इस प्रकार के आरोप मिथ्या हैं।
वह मंगलवार को शहर के मनिका रोड स्थित एक होटल में मीडिया से रूबरू थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 80 सीटें जीतने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश स्वप्न देखना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में इस बार रायबरेली जिले में भी कमल खिलेगा। इस दौरान राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, विजय वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सपा, बसपा सरकार में उद्योग नहीं लगाना चाहते थे लोग
बछरावां। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कस्बे के एक लॉन में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों को भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। जब उत्तर प्रदेश बढ़ता है तब देश अपने आप बढ़ने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा की सरकार थी तो लोग उद्योग उखाड़ कर दूसरे प्रदेशों में ले जाने का मन बना रहे थे। अब विदेशों के उद्योगपति भी उत्तर प्रदेश की धरती पर उद्योग लगाना चाहते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, सौर मंडल शुक्ला, परवेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउआ, मुजीब अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें