फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईईटी के पूर्व विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में लहराया परचम

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में साइबर सिक्योरिटी लैब का उद्घाटन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के पूर्व विद्यार्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में परचम लहराया है। संस्थान के मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के पांच पूर्व विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया स्तर पर 10वीं, 29वीं, 33वीं, 39 वीं व 85वीं रैंक प्राप्त की है। संस्थान के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2019 बैच के अमित सिंह ने ऑल इंडिया 10वीं रैंक पाई है। अमित सिंह वर्तमान में ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग के 2021 बैच के पास आउट कार्तिकेय सिंह ने 29वीं रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में वह एनपीसी आईएल के एटॉमिक एनर्जी विभाग में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर तैनात है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 2021 बैच की पास आउट छात्रा अलका यादव ने 33वीं रैंक व सिविल इंजीनियरिंग के 2018 बैच के पास आउट छात्र शुभम शर्मा ने 39वीं प्राप्त की है। वे दिल्ली मेट्रो में मैनेजर के पद पर तैनात है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के 2024 बैच के पास आउट छात्र मयंक राय ने 85वीं प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया है।

राजकीय पॉलीटेक्निक में साइबर सिक्योरिटी लैब का उद्घाटन

राजकीय पॉलीटेक्निक में साइबर सिक्योरिटी लैब का उद्घाटन

राजकीय पॉलीटेक्निक में साइबर सिक्योरिटी लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें