फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE and ISC Result: 12वीं में लखनऊ के अर्यान तारिक देश में शीर्ष पर, सीएम योगी ने दी बधाई

Mon, 15 May 2023 12:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईसीएसई व आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें शहर के कई मेधावियों ने अपनी प्रतिभा को साबित कर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद आर्यन तारिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट में एक बार फिर लखनऊ के मेधावियों ने अपनी बादशाहत कायम की। रविवार को जारी रिजल्ट में सिटी मांटेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम के मो. अर्यान तारिक ने 99.75 अंक हासिल करके देश भर में आईएससी (12वीं) में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अर्यान के साथ ही राजधानी के पांच छात्रों ने आईएससी और तीन ने आईसीएसई (10वीं) में अखिल भारतीय स्तर की मेरिट में अपना स्थान बनाया है।

विज्ञापन


12वीं में अर्यान के साथ ही सीएमएस के तनिष्क सोनकर, अर्पिता सिंह, आएशा खान और लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की योगांजना सिंह ने देश भर में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान बनाया। इन सभी ने 99.50 फीसदी अंक हैं। इसी तरह 10वीं में 99.60 फीसदी नंबर के साथ लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की सुहानी अग्रवाल, सीएमएस की अनुकृति दिनेश राय और श्रेष्ठ मेहरोत्रा ने राष्ट्रीय मेरिट में दूसरे स्थान हासिल किया।

डॉक्टर बनना चाहता है आर्यन
काउंसिल की परीक्षा में देश भर में पहला स्थान हासिल करने वाले अर्यान डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। आर्यन के पिता तारिक नफीस प्राइवेट जॉब करते हैं जबकि मां इमाइला गृहिणी हैं। आर्यन के अनुसार डॉक्टरी ही ऐसा पेशा है जिसमें आप सीधे तौर पर न सिर्फ मरीज की मदद कर सकते हैं बल्कि उनकी जान भी बचा सकते हैं। परीक्षा में सफलता हासिल करने पर अर्यान का कहना है कि चीजों को रटने के बजाय विषयवार टॉपिक क्लियर करने पर जोर देना चाहिए। इससे पढ़ा हुआ याद रहता है और परीक्षा के समय कोई समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन


आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषित आईसीएसई 10वीं व आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों, उनके परिजनों व गुरुओं को बधाई दी। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा, 'आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई। आप नए उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है। मां सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।' उल्लेखनीय है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई-सीआईएससीई) ने रविवार दोपहर 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए। आईसीएसई 10वीं में 98.94% और आईएससी 12वीं में 96.93% छात्र पास हुए हैं। आईएससी बोर्ड में 399 अंकों के साथ 5 छात्रों ने टॉप किया है, जबकि आईसीएसई 10वीं में 9 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
 

पुलकित सिंह, 99%

जान्हवी शुक्ला, 98.25%

खुशी मेहरोत्रा, 98%

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें