उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। फर्रूखाबाद के जिलाधिकारी अनुराग पटेल को विशेष सचिव गृह विभाग के रूप में नई तैनाती दी गई है।
विशेष सचिव गृह विभाग कर्ण सिंह चौहान को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बना दिया गया है।
फैजाबाद के संभागीय खाद्य नियंत्रक हीरालाल को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त के रूप में नवीन तैनाती दी गई है।