फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाइड्रा और मानव की आनुवंशिकी रचना समान

Sat, 19 Oct 2024 05:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाइड्रा (जलव्याल निडेरिया संघ का जंतु) की उम्र नहीं बढ़ती और यह अमर है। मानव और इस जीव की आनुवंशिकी रचना एक समान है। यह बातें अगरकर शोध संस्थान के प्रो. घासदकाबी ने लखनऊ विवि के जंतु विज्ञान विभाग के भारतीय विकासवादी जीवविज्ञानी समाज सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने हाइड्रा में पूर्ण पुनर्जनन के बारे में भी बात की। प्रो. त्रिने बिल्ड ने दिखाया कि प्राकृतिक चयन में कैसे मकड़ियों में नर आबादी में गिरावट का कारण बन रहा है। डॉ. मंजरी जैन ने शोध के माध्यम से आम पक्षी, जंगल बैबलर (पेंपा) की भाषा के बारे में बात की। डॉ. हेमा सोमनाथन, श्रीजा राय, डॉ. इंदुकला व डॉ. वंदना प्रसाद ने विभिन्न जीव-जंतुओं के संबंध में विचार रखे। इस दौरान कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. गीतांजलि मिश्रा, शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें