बख्शी का तालाब। दुबई से पति ने कॉल कर महिला को तीन तलाक दे दिया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने समझा बुझाकर दंपती में सुलह करा दी।
बाराबंकी के फतेहपुर की रहने वाली महिला ने 2020 में इटौंजा के अमानीगंज निवासी मो. हसीब संग प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बेटियां हैं। कुछ वक्त पहले हसीब दुबई चला गया। पत्नी से दूरी बना ली और खर्च भेजना बंद कर दिया। किराया न दे पाने की वजह से महिला को मकान से निकाल दिया गया। इस बीच पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि कॉल करने पर हसीब ने रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद महिला ने शिकायत वापस ले ली।