फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति ने विदेश से मेसेज भेजकर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बसंतकुंज कॉलोनी निवासी शबाना बानो को पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और विदेश में मौजूद पति ने फोन पर मेसेज भेजकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 3, 4 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। दुबग्गा निवासी शबाना का निकाह 13 दिसंबर 2009 को आईआईएम रोड निवासी मो. तौहीद से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। तौहीद विदेश में नौकरी करता है। शबाना का आरोप है कि सास, ननद, ननदोई व अन्य लोगों के भड़काने पर तौहीद अक्सर उनसे गाली-गलौज करता था और एक दिन उसने मेसेज भेज कर तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि रविवार को शबाना की तहरीर पर पति तौहीद, सास खातून निशा, ननद हसीन बानो, ननदोई अब्दुल खालिद, अब्दुल तालिब, अब्दुल समद और शगूफा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें