फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी की मौत के बाद सदमे से पति ने तोड़ा दम

Mon, 24 Jun 2024 03:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र सरायकुर्मी गांव में शनिवार को दोपहर बाद 60 वर्षीय महिला का निधन हो गया। पत्नी की मौत के सदमे में दो घंटे बाद 65 वर्षीय पति का भी अचानक निधन हो गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण देशराज, संतराम ने बताया कि सराय कुर्मी गांव निवासिनी विद्या देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इसके चलते शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ही रहे थे कि इसी बीच पत्नी वियोग से दुखी उनके पति गंगाधर ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दंपती की इस प्रकार हुई मौत ने लोगों को झकझोर दिया। लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल व प्रेम रहता था, जिसके चलते पत्नी वियोग को पति नहीं सहन कर सके और उनकी भी मौत हो गई। परिजनों ने गेगासो गंगातट पर एक ही चिता में दंपती का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें