कैसरबाग क्षेत्र में कुर्मीटोला मोहल्ले में झुलसी पत्नी को बचाने में झुलसे पति की बुधवार को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीते शनिवार को खाना बनाने के दौरान हुए हादसे में उसकी पत्नी के झुलसने से मौत हो गई थी।
मालूम हो कि कैसरबाग कुर्मी टोला के सपा नेता शिवचंद साहू के बेटे विकास साहू की पत्नी ज्योति बीते शनिवार को घर में खाना पका रही थी। इस दौरान गैस रिसाव होने से वह बुरी तरह झुलस गई थी।
मां को नहीं बचा पाई तीन साल की मासूम
उसकी चीख पुकार सुनकर पहुंचे पति विकास ने रेग्यूलेटर का नॉब बंद किसी तरह बाहर निकाला व आग बुझाई थी।
हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे में किचन में छोटी बेटी मानवी के पहुंच जाने से वह भी झुलस गई थी।
शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया था।
जबकि उसके पति विकास का इलाज चल रहा था। बुधवार को इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया।
वहीं इलाज के बाद उसकी बेटी मानवी को उसके बाबा शिवंचद साहू को सौंप दिया गया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।