फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पर हुदहुद का साया, अलर्ट जारी

Tue, 14 Oct 2014 09:45 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान हुदहुद के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


खासकर पूर्वी व मध्य यूपी के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राहत आयुक्त लीना जौहरी ने बताया कि केंद्र सरकार और मौसम विभाग ने हुदहुद के मद्देनजर अलर्ट रहने को कहा है। बताया गया है कि मध्य व पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

नेपाल में ज्यादा बारिश होने पर वहां से पानी छोड़े जाने पर पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में इसका असर पड़ सकता है।

पिछले दिनों नेपाल के बरसाती पानी से अवध व पूर्वी यूपी के कई जिलों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

इसके मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उनसे कहा गया है यदि कहीं बारिश से नुकसान होता है तो राहत व बचाव के सभी जरूरी कदम उठाएं। साथ ही इसकी सूचना तत्काल उन्हें भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें