लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी बिल्डिंग स्थित न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में घटिया ईंट से एचआरएफ स्टोर का निर्माण हो रहा है। आधे से ज्यादा निर्माण पूरा हो चुका है, मगर किसी भी जिम्मेदार की इस घटिया निर्माण पर निगाह तक नहीं गई। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पीली ईंट दिखा रहा है। दो ईंटें टकराने पर टूट जा रही हैं। वीडियो में संस्थान के इंजीनियर-ठेकेदारों को कठघरे में खड़ा किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही मिले तो संबंधित इंजीनियर व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।