लखनऊ। गोरखपुर के कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह का नाम लेकर आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर को फोन कर गलत काम करने का दबाव डाला गया। इस बात का पता चलने पर विधायक फतेह बहादुर सिंह ने शनिवार को गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कराया है।
गौतमपल्ली के 3- माल एवेन्यू में भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह रहते हैं। उनके मुताबिक 17 अगस्त को आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर को 9318119424 और 0522- 4624541 से कॉल कर उनका नाम लेते हुए गलत काम करने का दबाव डाला गया। आरोपी ने 15 मिनट से रीजनल डायरेक्टर से बात की।
आरबीआई के रीजनल डायरेक्टर के निजी सचिव ने इस बारे में विधायक फतेह बहादुर सिंह बताया तो उन्होंने कॉल किए जाने से मना किया। इस बात का खुलासा होने पर शनिवार को विधायक फतेह बहादुर सिंह ने गौतमपल्ली थाने में केस दर्ज कराया है। उनका यह भी आरोप है कि कई अनजान नंबर से उनके पास भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी, पर उन्होंने उन कॉल्स को गंभीरता से नहीं लिया था।