फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में लगी आग, 20 लोग फंसे, पिता-पुत्र झुलसे

Sun, 04 Feb 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के राजा बाजार में शनिवार शाम कार की रिपेयरिंग के दौरान तेज धमाके के बाद चार मंजिला घर में आग लग गई। हादसे में मकान मालिक वकील अनिल समेत पांच परिवारों के 20 लोग फंस गए। अनिल व उनका बेटा अरविंद आग से झुलस गए। सूचना पर अग्निशमनकर्मियों के साथ पहुंचे एफएसओ चौक पुष्पेंद्र ने राहत कार्य शुरू किया। अग्निशमनकर्मियों ने फंसे परिवारों को निकाला और चार दमकल से सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

वकील अनिल के घर में चार किरायेदार भी परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम साढ़े छह बजे वह बेटे अरविंद के साथ घर में खड़ी कार की रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी बीच तेज धमाके के साथ कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर की पहली मंजिल को चपेट में ले लिया। झुलसे पिता-पुत्र जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंचे। आग फैल गई तो मकान में रहने वाले करीब 20 लोग छत पर भाग गए। पर, कई बच्चे दूसरी मंजिल पर ही रह गए। चीखपुकार सुन पड़ोसियों ने फायर कंट्रोल रूम में खबर दी।



अग्निशमनकर्मियों ने आठ बच्चों को गोद में लेकर निकाला

अग्निशमनकर्मियों की दो टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। पहली टीम घर में लगी आग बुझाने में जुट गई, जबकि दूसरी टीम सीढ़ी के सहारे घर की दूसरी मंजिल पर पहुंची और खिड़कियां तोड़कर धुआं बाहर निकाला। घर में फंसे आठ बच्चों को गोद में लेकर अग्निशमनकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

लोगों का सांस लेना हुआ दूभर

चौक एफएसओ ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर इतना धुआं भर गया कि वहां फंसे लोगों व अग्निशमनकर्मियों को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया। वहीं, झुलसे पिता-पुत्र को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें