सर्दी के मजे को दोगुना करने के लिए होटल ताज विवांता ने अपनी खास पेशकश
चारकोल रेस्त्रां की शुरुआत की है।
शुक्रवार से अल फ्रस्को स्टाइल में शुरू
हुए चारकोल में अब इटेलियन फूड के साथ इंडियन फूड को भी जोड़ा गया है।
मौसम अच्छा होने के बाद शाम को मेहमानों ने भी खुले आसमान के नीचे म्यूजिकल
माहौल में खाने का लुत्फ उठाया।
ताज विवांता के डिप्टी सेल्स मैनेजर शहाबत
हुसैन ने बताया कि अलग अंदाज में खाने का लुत्फ सर्दियों में मेहमानों को
दिया जाएगा।
छह साल से मेहमानों ने इसे सराहा है। इस इंडियन-इटेलियन लाइव
बारबेक्यू को मेहमानों को मौसम खुशनुमा रहने तक परोसा जाएगा।