कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को दो दिवसीय छात्रावास दिवस समारोह का समापन हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि छात्रावास जीवन विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण आधार है। यहां रहकर छात्र आत्मनिर्भर बनते हैं, अनुशासन का पालन सीखते हैं और समय प्रबंधन की क्षमता विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। सामूहिक गान में मधुर स्वर बिखेरे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।