फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध का पोस्टमार्टम कर आए कर्मचारी को मोहल्ले वालों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पोस्टमॉर्टम हाउस में ड्यूटी करने वाले एक कर्मचारी को मोहल्ले वालों ने खदेड़ दिया। कर्मचारी एक कोरोना संदिग्ध मरीज का पोस्टमार्टम करवाकर घर आया था। ठाकुरगंज निवासी मो. शरीफ पोस्टमॉर्टम हाउस में ड्यूटी करता है। मंगलवार को भी ड्यूटी के दौरान वह कोरोना संदिग्ध एक मरीज का पोस्टमार्टम करवाने में शामिल रहा। रोजाना की तरह देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर आया तो लोगों ने उसे देखकर विरोध शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कर्मचारी ने मोहल्ले वालों को बताया कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही किसी का पोस्टमार्टम किया जाता है। पुलिस ने भी लोगों को काफी समझाया, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। इस पर पुलिस ने सीएमओ कार्यालय को जानकारी दी। सीएमओ कार्यालय के अफसरों ने भी आकर लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने कर्मचारी को घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद कर्मचारी को बीकेटी स्थित जीसीआरजी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करने वाले कर्मचारियों को पीपीई किट पहनाई जाती है। कर्मचारी ने किट व सभी मानकों को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें