फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डिंग में चोरी छिपे चल रहा था हुक्का बार, आठ पकड़े

विज्ञापन
बिल्डिंग में चोरी छिपे चल रहा था हुक्का बार, आठ पकड़े
विज्ञापन
लखनऊ। पारा पुलिस ने बुधवार रात बुद्धेश्वर चौराहे के पास एक बिल्डिंग में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा। मौके से आठ लोग पकड़े गए। इनमें से तीन नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि बुद्धेश्वर चौराहे से दुबग्गा जाने वाली सर्विस लेन पर हुक्का बार का संचालन चोरी छिपे किया जा रहा था। चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल ने टीम के साथ कार्रवाई की तो आठ लोग हुक्का पीते दिखे। गिरफ्तार आरोपियों में पारा के सदरौना निवासी अनिकेत तिवारी, दीपक सिंह, ठाकुरगंज के भूहर का सैफ अली, पारा की आदर्श विहार कॉलोनी का बालेंद्र और शिवा कनौजिया है। हुक्का बार के संचालक अभिषेक यादव के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौके से हुक्का, सिलिकॉन व मिट्टी के चिलम, फ्लेवर्ड तंबाकू, फिल्टर, कोयला और सिल्वर फॉयल सहित अन्य मादक पदार्थ मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें