फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परशुराम की जयंती पर कवियों का सम्मान

विज्ञापन
परशुराम की जयंती पर कवियों का सम्मान
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के बेंती गांव में भगवान परशुराम की जयंती पर ‘भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव’ कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से हुआ। वहीं, काव्यांजलि सत्र में विभिन्न जिलों के कवियों को सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश के कवि अभिराम पाठक को राजा विजय कुमार त्रिपाठी सम्मान दिया गया। बनारस के हास्य-व्यंग्य कवि दमदार बनारसी को शारदा प्रताप शुक्ला सम्मान और उन्नाव के जिला आबकारी अधिकारी एवं शायर अनुराग मिश्र को ‘भगवान परशुराम संतति गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। राजधानी की कवयित्री अंशु ‘प्रिया’ दुबे को ‘संतति प्रतिभा सम्मान’ और भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा 2022 में सफल अंशिका बाजपेई को ‘संतति प्रेरणा सम्मान’ दिया गया। साथ ही, वरिष्ठ नागरिक उमा शंकर तिवारी, समाजसेवी एवं ब्राह्मण परिवार लखनऊ के अध्यक्ष शिवशंकर अवस्थी, समाजसेवी प्रवीण अवस्थी, व्यवसायी शिवकुमार तिवारी, पूर्व प्रधान विनोद शुक्ला, प्रधान मुरलीधर दीक्षित को सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

परशुराम की जयंती पर कवियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें