नर्सिंग शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को नर्सिंग छात्र-छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग समारोह हुआ। उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट शिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। फ्लोरेंस नाइटेंगल उत्कृष्टता पुरस्कार- सुमन सिंह (सीएनओ) और राखी जी नायर (एएनएस) को दिया गया। शिक्षण कर्मचारियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए प्रशंसा पुरस्कार- आयुष मसीह, मधुसूदन सिंह, शुभम सिंह, दिव्या, गुंजन और फरहीन बानो को दिया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार के सम्मान से बीएससी नर्सिंग के अक्षिता शुक्ला, आकांशा श्रीवास्तव, श्रेया पटेल, अदिति राय, आद्या मिश्रा और साक्षी दयाल को सम्मानित किया गया।