फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधावियों व वरिष्ठजनों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की ओर से गोमतीनगर के एक क्लब में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में हाईस्कूल-इंटर में 90 फीसद से अधिक अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही 80 साल पूरे कर चुके समिति केे सदस्यों या उनके माता-पिता को अति वरिष्ठ सम्मान से नवाजा गया। सौ वर्ष पूर्ण करने पर शांति गुप्ता को अति वरिष्ठ विशिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। संचालन अर्चना गुप्ता व रश्मि ने किया। इस मौके पर जीएस गुप्ता, आरएस गुप्ता, जीडी गेडा, प्रमोद पहारिया, सेवानिवृत्त आईएएस जेपी गुप्ता, अनिल दमेले आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें