पिंक इज पावरफुल संस्था की ओर से सुल्तानपुर रोड स्थित होटल में हुनर के रंग कार्यक्रम में महिलाओं
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को पिंक इज पावरफुल संस्था की ओर से सुल्तानपुर रोड स्थित होटल में हुनर के रंग कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कवयित्री डॉ. सरला शर्मा ने काव्य पाठ किया। कविता के क्षेत्र में डॉ. सरला शर्मा, शगुफ्ता अंजुम, रंगोली पंडित, प्रिया सिंह, रंगमंच के क्षेत्र में मृदुला भारद्वाज, संध्या रस्तोगी, भानुमति सिंह, रोजी मिश्रा, अर्चना शुक्ला, नृत्य के क्षेत्र में सुरभि सिंह, डॉ. सुरभि शुक्ला, प्रसन्ना, सरिता सिंह, डॉ. रूचि खरे, गायन के क्षेत्र में कुसुम वर्मा, डॉ. अंजु भारती, संगीता श्रीवास्तव, संजोली पांडेय और आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया गया। राइजिंग स्टार के रूप में अदिति श्रीवास्तव और अधिरा यादव को विशेष सम्मान दिया गया।
पिंक इज पावरफुल संस्था की ओर से सुल्तानपुर रोड स्थित होटल में हुनर के रंग कार्यक्रम में महिलाओं