फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहीदों के परिवारीजनों को किया सम्मानित

Wed, 18 Oct 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के फतेहपुर रोड स्थित गुरदी का पुरवा गांव में मंगलवार को सीएपीएफ संस्था ने अपना तीसरा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान शहीद सैनिकों के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया। लोगों ने शहीद सैनिकों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि वीर सैनिक 24 घंटे देश की सेवा में लगे रहते हैं। भारत माता के वीर सपूत हमारी धरोहर हैं। इन सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान शहीद कंचन यादव, राजकुमार यादव, महेंद्र, सुरेंद्र बहादुर, धनराज, शरद यादव, महेश कुमार, आशीष कुमार, शैलेंद्र व बालवीर के परिवारीजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें