फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 6451 रसोइयों को जल्द मिलेगा जुलाई का मानदेय

Sat, 04 Nov 2023 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कई माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों की दिवाली फीकी नहीं होगी। उन्हें जुलाई माह का मानदेय सोमवार को मिल जाएगा। शेष तीन माह के मानदेय के लिए भी दिवाली से पहले बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत 6451 रसोइया कार्यरत हैं। इन रसोइयों को कई माह से मानदेय नहीं मिल सका है। हफ्तेभर पहले मिले बजट से सिर्फ एक माह के मानदेय भुगतान हो सका था। जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर का मानदेय अभी बकाया है।
एमडीएम के जिला समन्वयक विनय तिवारी ने बताया कि जुलाई महीने के मानदेय भुगतान के लिए बजट मिला है। सोमवार को जुलाई महीने के मानदेय का भुगतान किया जाएगा। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर के मानदेय के लिए दिवाली से पहले बजट मिलने की उम्मीद है। दिवाली से पहले बकाया मानदेय देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें