फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी की यूपेटोरियम परफोलिएटम दवा डेंगू से बचाव व इलाज दोनों में कारगर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नगर स्थित नेशनल होम्योपैथी कॉलेज की ओपीडी में भी डेंगू व बुखार के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। डेंगू के इलाज व रोकथाम में होम्योपैथी दवा यूपेटोरियम परफोलिएटम बेहद कारगर है। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी काफी बेहतर है। नेशनल होम्योपैथी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए यूपेटोरियम परफोलिएटम दवा की सिर्फ चार डोज काफी है। हफ्ते में एक खुराक लगातार चार हफ्ते तक लेनी होती है। एक खुराक में 4-6 गोलियां लेनी पड़ती हैं। बच्चे व बड़ों के लिए खुराक की डोज में कोई अंतर नहीं है। कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होम्योपैथी में डेंगू के इलाज व प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली दवा मौजूद है। यूपेटोरियम परफोलिएटम डेंगू होने से पहले भी ली जा सकती है। डेंगू होने के बाद भी यह दवा मरीजों को दी जा रही है। कॉलेज में यह दवा मुफ्त में मिल रही है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कैरिका पपाया और टीनस फोरा कार्डिफोलिया दवाएं भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें