फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच होमगार्ड बूथ में छलका रहे थे जाम, जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने पकड़ा

Fri, 06 Jan 2023 12:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को निजी वाहन से हकीकत जानने गए थे। इस दौरान बूथ से हंसने और बातचीत की आवाजें सुनाई दीं। बूथ में दाखिल हुए तो होमगार्ड अभिषेक, सर्वेश, अनूप, कोमल और राम निवास वर्दी में शराब पी रहे थे।
विज्ञापन
Lucknow : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में चौक के शाहमीना शाह प्वॉइंट स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में बृहस्पतिवार को पांच होमगार्ड जाम छलका रहे थे। इस बीच वसूली की सूचना पर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दोपहर को छापा मारा और रंगे हाथ पकड़ लिया। डीसीपी ट्रैफिक व एसीपी चौक को बुलाकर मेडिकल कराने के बाद कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को निजी वाहन से हकीकत जानने गए थे। इस दौरान बूथ से हंसने और बातचीत की आवाजें सुनाई दीं। बूथ में दाखिल हुए तो होमगार्ड अभिषेक, सर्वेश, अनूप, कोमल और राम निवास वर्दी में शराब पी रहे थे। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि प्वॉइंट पर दो होमगार्ड तैनात थे। बाकी मेडिकल व चौक पर तैनात थे और एक की ड्यूटी ओवर हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें