जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को निजी वाहन से हकीकत जानने गए थे। इस दौरान बूथ से हंसने और बातचीत की आवाजें सुनाई दीं। बूथ में दाखिल हुए तो होमगार्ड अभिषेक, सर्वेश, अनूप, कोमल और राम निवास वर्दी में शराब पी रहे थे।
लखनऊ में चौक के शाहमीना शाह प्वॉइंट स्थित ट्रैफिक पुलिस बूथ में बृहस्पतिवार को पांच होमगार्ड जाम छलका रहे थे। इस बीच वसूली की सूचना पर जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर ने दोपहर को छापा मारा और रंगे हाथ पकड़ लिया। डीसीपी ट्रैफिक व एसीपी चौक को बुलाकर मेडिकल कराने के बाद कमांडेंट होमगार्ड को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
जेसीपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि एक व्यक्ति ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। इस पर बृहस्पतिवार को निजी वाहन से हकीकत जानने गए थे। इस दौरान बूथ से हंसने और बातचीत की आवाजें सुनाई दीं। बूथ में दाखिल हुए तो होमगार्ड अभिषेक, सर्वेश, अनूप, कोमल और राम निवास वर्दी में शराब पी रहे थे। एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि प्वॉइंट पर दो होमगार्ड तैनात थे। बाकी मेडिकल व चौक पर तैनात थे और एक की ड्यूटी ओवर हो चुकी थी।