फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होमगार्ड की पत्थर से कूंचकर हत्या

Wed, 17 Apr 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना(श्रावस्ती)। परसौरा स्थित आर्यावर्त बैंक में सोमवार को ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव सुबह कंजड़वा गांव के निकट नहर पुल के नीचे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेवा। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ के मजरा रामपुर बनकट निवासी बुद्धिसागर शुक्ला (45) पुत्र सदानंद शुक्ला इकौना थाने में होमगार्ड था। सोमवार को वह थाना क्षेत्र के ही परसौरा स्थित आर्यावर्त बैंक ड्यूटी पर गया था। वहां से शाम चार बजे ड्यूटी के बाद वापस निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बुद्धिसागर शुक्ला का शव मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा स्थित नहर पुल के नीचे पड़ा मिला। सिर किसी पत्थर से कूचा गया था। सुबह खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना इकौना पुलिस को दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
होमगार्ड के छोटे भाई लाल साहब शुक्ला के अनुसार बुद्धिसागर सोमवार को शाम चार बजे तक परसौरा स्थित बैंक में ड्यूटी करने के बाद घर के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिवार के लोग उसे फोन करते रहे, लेकिन शाम सात बजे से ही उसका फोन बंद जा रहा था। मामले में मृतक के पुत्र राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जय चंद्रपुर कटघरा के मजरा गोविंदपुर निवासी रजत पुत्र राकेश कुमार शुक्ला के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक इकौना राकेश सिंह, सीओ संतोष कुमार के साथ पहुंचे एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने मामले की तहकीकात की।
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में तो नहीं हुई हत्या
बुद्धिसागर का भाई लाल साहब शुक्ला भी होमगार्ड है। मृतक के पुत्र के राजेश कुमार का आरोप है कि उसके पिता ने शनिवार को बैंक से 25 हजार रुपये निकाले थे। बुद्धिसागर का रजत से पैसे को लेकर कुछ विवाद था। घटनास्थल पर शराब की बोतल भी पड़ी मिली है। मृतक के पुत्र के अनुसार पैसे के लेनदेन में उसके पिता की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें