लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन की ओर अवकाश घोषित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन के निर्णय के अनुपालन में विश्वविद्यालय परिसर और उससे सहयुक्त महाविद्यालयों में 26 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।