लखनऊ। वेतन वृद्धि व एरियर का भुगतान न होने से जनपद के एनएचएम कर्मचारियों की होली फीकी होने की पूरी संभावना है। इससे कर्मचारियों में रोष है। एनएचएम हर साल कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की वृद्धि करता है। अफसरों की लापरवाही से कर्मचारियों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। यह स्थिति तब है जब निदेशक ने छह माह पूर्व ही सभी कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ भुगतान के निर्देश दिए थे।