लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार गंगोत्री विहार फेज-1 छोटा भरवारा में सोमवार को होली मिलन समारोह हुआ। विभिन्न समाज के लोग इसमें शामिल हुए। सभी ने गुलाल और फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल रहीं। जन कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय बहादुर पाल, महासचिव कमल सिंह नेगी सचिव जगत सिंह कार्की, विजय द्विवेदी, रीता यादव, प्रो. रीना सिंह आदि मौजूद रहे।