फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्वतीय गीतों से गुलजार हुआ होली उत्सव

Mon, 02 Mar 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पर्वतीय गीतों से गुलजार हुआ होली उत्सव
विज्ञापन
लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र की ओर से गोमती नगर सि्थत परिसर में रविवार को पर्वतीय शैली की होली गायन का आयोजन हुआ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों प्रस्तुतियां दीं। लोक प्रसिद्ध होली गीतों ने उत्सव को गुलजार कर दिया। उत्तराखंड की बैठक होली और खड़ी होली गायन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 43 होली गायन दलों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। उत्तरायणी कौथिग (मेला)-2026 में झोड़ा नृत्य में भाग लेने वाली 45 झोड़ा टीमों की 900 महिला कलाकारों को पर्वतीय महापरिषद की ओर से साड़ी दी गई। मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल रहीं। पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने होली को प्रेम एवं सौहार्द से मनाने का अनुरोध किया। संरक्षक प्रो. आरसी पंत, नवीन जोशी, पीसी पंत, हरीश कांडपाल, महेंद्र पंत, सुमन रावत, शंकर पांडेय, ख्याली सिंह कड़ाकोटी आदि लोग मौजूद रहे।

पर्वतीय गीतों से गुलजार हुआ होली उत्सव

पर्वतीय गीतों से गुलजार हुआ होली उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें