फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात को ही निकलेगी होली बरात, छह मार्च की देर रात 12.20 बजे होगा होलिका दहन

Thu, 02 Mar 2023 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

होली मनाने को लेकर लोगों में संशय के बीच होली बरात आयोजन से जुड़ी समितियां अपने पुराने फैसले पर कायम हैं। इनके अनुसार छह मार्च की देर रात होलिका दहन होगा और फिर सात को रंग खेला जाएगा। 
विज्ञापन
होली उत्सव मनाते हुरियारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली मनाने को लेकर लोगों में संशय के बीच होली बरात आयोजन से जुड़ी समितियां अपने पुराने फैसले पर कायम हैं। इनके अनुसार छह मार्च की देर रात होलिका दहन होगा और फिर सात को रंग खेला जाएगा। चौक होलिकोत्सव समिति के संयोजक व महामंत्री अनुराग मिश्रा व अध्यक्ष गोविंद शर्मा का कहना है कि छह की देर रात 12.20 बजे होलिका दहन होगा। फिर परंपरा अनुसार, अगले दिन धूमधाम से होली बरात निकलेगी और रंग खेला जाएगा। इसी दिन कोनेश्वर मेला लगेगा।

 

अनुराग मिश्रा के मुताबिक, 200 साल पहले मंदिर पर मेला लगने की परंपरा शुरू हुई थी। मान्यता है कि रंग खेलने के बाद मंदिर पर दर्शन किए जाते हैं। साहित्यकार अमृत लाल नागर ने इस समिति की स्थापना की थी, तबसे गंगा-जमुनी तहजीब का निर्वहन हो रहा है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग भी फूल लेकर आयोजन में शामिल होते हैं और स्टॉल लगाते हैं। आठ मार्च को खुनखुनजी रोड पर चक्कलस होगा।

विज्ञापन

चौपटियां होली बरात समिति के अध्यक्ष मणिकांत पांडेय व महामंत्री ऋद्धि किशोर गौड़ का कहना है कि छह मार्च की मध्य रात्रि में 12.31 बजे होलिका दहन होगा। इसके बाद सात को रंग खेला जाएगा और बरात निकलेगी। यह समय काशी की पत्रिका के अनुसार ही रखा गया है।

राजा बाजार में रात 1.30 बजे होलिका दहन
राजा बाजार होली बरात समिति के संयोजक विनीत रस्तोगी, संजू रस्तोगी कहते हैं कि छह मार्च की देर रात 1.30 बजे होलिका दहन होगा। इसके अगले दिन ही रंग खेला जाएगा। विनीत ने बताया कि राजा बाजार होली बरात 90 सालों से निकल रही है। इसमें फूलों की होली खेलने के साथ राधा-कृष्ण की झांकी सजाई जाएगी और डांडिया खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें