फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंजिश में हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली, घायल

Tue, 03 Sep 2024 05:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं हाथ को चीरते हुए निकल गई। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस की माने तो डॉक्टरों के मुताबिक उसके हाथ में गोली नहीं पाई गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के बहराना निवासी शोएब अख्तर (35) का आरोप है कि रात करीब 12 बजे वह मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम कॉलोनी की तरफ गया था। इसी दौरान दो कार और बाइक सवार हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे से गोली मारकर उसे घायल कर दिया।
फायरिंग की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों की संख्या करीब छह थी। रंजिशन उस पर हमला किया गया। सीओ सदर अमित सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक उसे गोली नहीं लगी है। उसके हाथ में चोट कैसे आई, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें