फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिरंगा शौर्य यात्रा में गूंजा हिंदुस्तान जिंदाबाद...

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा शौर्य यात्रा का निकाली गई। इस दौरान यात्रा में चल रहे लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं भारतीय सेना के पक्ष में भी जमकर नारे लगाए।बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के बसेना गांव में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ। बंथरा के नारायणपुर में भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी की अगुवाई में और मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक संतोष सिंह की अगुवाई में यात्रा का आयोजन हुआ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास से भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू होकर एयरपोर्ट वीआईपी तिराहा होते हुए वापस एयरपोर्ट कॉमर्शियल तिराहे के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें