सनातन समिति की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर के विकासखंड पांच में आयोजित हिंदू सम्मेलन
लखनऊ। सनातन समिति की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर के विकासखंड पांच में आयोजित हिंदू सम्मेलन मथुरा के महंत योगेंद्र योगी ने आह्वान किया कि हिंदू समाज राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करे। इससे हिंदू एकत्र होकर मजबूत होगा। सम्मेलन में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि वर्तमान को देखते हुए हिंदुओं का एकत्र होना जरूरी हो गया है। राजेश सिंह ने सनातन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए मुहिम शुरू की जाए। पंकज पटवा ने कहा कि हिंदू समाज अपने का योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुरक्षित महसूस कर रहा है। सम्मेलन के संयोजक लक्ष्मण गौड़ थे जिसमें चित्रा शुक्ला, डॉ. वीर सिंह के साथ ही आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
सनातन समिति की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर के विकासखंड पांच में आयोजित हिंदू सम्मेलन
सनातन समिति की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर के विकासखंड पांच में आयोजित हिंदू सम्मेलन