फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बदल रही उच्च शिक्षा : प्रो. नारंग

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में परफॉर्मेंस ब्रेकथ्रू विषयक दो दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. रितु नारंग ने किया। उन्होंने मुख्य वक्ता जयंत कृष्ण का स्वागत करते हुए कहा कि प्रबंधन विभाग अपने अनुभवी और समर्पित शिक्षकों, गुणवत्तापूर्ण शोध और उद्योग जगत से जुड़े अनुभवों के कारण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रखता है। प्रो. नारंग ने बताया कि आज के समय में उच्च शिक्षा तेजी से बदल रही है। ऐसे में शिक्षकों को नई चुनौतियों के लिए तैयार करना और उन्हें संस्थान के विकास में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में प्रो. अजय प्रकाश, प्रो. मोहम्मद अनीस सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें