फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार टैक्सी पलटी, चालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां के पहाड़पुर चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे टैक्सी पलट गई। हादसे में चालक साबरीन (40) की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राम कुमार गुप्ता ने बताया कि महिगवां रायसिंहपुर निवासी साबरीन विक्रम टैक्सी से सवारियों को छोड़कर बख्शी का तालाब जा रहे थे। कुम्हरांवा-बख्शी का तालाब सड़क पर पहाड़पुर चौराहे पर तेज रफ्तार के कारण टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल साबरीन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी शबनम और तीन बेटे साहिल, शाहिद और समीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें