फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ऑटो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा थाने के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्नाव के सोहरामऊ निवासी जतिन (35), पत्नी गरिमा (30), बेटी अंशिका (7) और उर्वशी (5) दोपहर एक बजे ऑटो में सरोजनीनगर के नादरगंज से सोहरामऊ जा रहे थे। मो. हफीज ऑटो चला रहे थे। बंथरा थाने से पहले पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा। ऑटो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशा टूट गया। ऑटो सवार सभी लोग चोटिल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन सभी को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि घायल इलाज करवा चले गए। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें