उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सम्मानित
लखनऊ। हुसैनाबाद स्थित यूनिटी निजी आईटीआई में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में शिक्षण, खेलकूद, अनुशासन और कौशल विकास गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि व्यावसायिक शिक्षा एवं उद्यमिता विभाग के प्रमुख सचिव, डॉ. हरिओम ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में रोजगार और स्वरोजगार के लिए कौशल विकास अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और अपने ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी रहे। इस दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन और कौशल उत्सव जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ. शुजात हैदर, नवाब मसूद अब्दुल्लाह, यूनिटी कॉलेज के सचिव नजमुल हसन रिजवी व अन्य शामिल हुए।