लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अयोध्या रोड पर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर होने वाले सर्वे की प्रगति रिपोर्ट पांच नवंबर को तलब की है। कोर्ट ने सर्वे करने वाली एजेंसी के अफसर को फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होकर सर्वे की प्रगति बताने के लिए कहा है।
न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश अवध बार एसोसिएशन की जनहित याचिका पर दिया। इसमें हाईकोर्ट बिल्डिंग के सामने व आसपास जाम की समस्या दूर करने का आग्रह किया गया है। इससे पहले 30 सितंबर को सर्वे करने वाली एजेंसी के अफसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए और एक चार्ट पेश किया। कोर्ट ने इसे रिकॉर्ड पर ले लिया था।