फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: 23 करोड़ से मिलनी पार्क के पास बनेगा नया परीक्षा भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही छत के नीचे होंगे परीक्षा संबंधी सभी काम, जल्द होगा शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय को परीक्षा संबंधी कार्यो को आसानी से निपटाने के लिए जल्द ही एक नया परीक्षा भवन मिलने जा रहा है। इस भवन के मिलने से विवि के परीक्षा संबंधी सभी कार्य एक भवन में संपादित किए जा सकेंगे। जिससे परीक्षा में मूल्यांकन से लेकर परिणाम जारी करने तक सभी कार्यो में सरलता होगी। लखनऊ विश्वविद्यालय के पिछले हिस्से में मिलनी पार्क चौराहा के निकट प्रस्तावित इस भवन के निर्माण में 23 करोड़ से अधिक की लागत का खर्च आएगा।
लविवि में वर्तमान समय में परीक्षा से जुड़ा पूरा काम कई स्थानों पर होता है। इसमें कोडंगि-डिकोडिंग से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन तक कार्य शामिल है। यहां परीक्षा में अकेले मूल्यांकन ही छह स्थानों पर होता है। इसमें मुख्य परिसर के एचआरड़ीसी, ज्योतिर्विज्ञान, ओएनजीसी, एसबीआई से लेकर न्यू कैंपस का आईएमएस व इंजीनियरिंग संकाय शामिल है। हर मूल्यांकन केंद्र का एक अलग ओएसडी नियुक्त किया जाता है। जिनके अंदर एक दर्जन से अधिक शिक्षकों की संख्या होती है। इन सभी कार्यो में लविवि का अच्छा खासा राजस्व व्यय होता है।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस (बॉक्स)
नव निर्मित परीक्षा भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जिसमें परीक्षा संबंधी सभी कार्यो के सुरक्षा इंतजाम होंगे। यहां बायोमीट्रिक या फेस रिकॉगनाइजेशन के बगैर किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। नवीन भवन में चार तल बनना प्रस्तावित हैं। जानकारी के मुताबिक अक्टूबर माह में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय द्वारा नए परीक्षा भवन का शिलान्यास किया जाएगा।
समय से जारी होंगे परीक्षा परिणाम (बॉक्स)
परीक्षा संबंधी सभी कार्य एक स्थान पर होने से इसके परिणाम समय से जारी होंगे। वर्तमान में मूल्यांकन केंद्रों से कापियां जंचने के बाद रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया शुरू होती है। सबसे पहले कॉपियों को स्कैन किया जाता है। उसके बाद टेबुलेशन रिपोर्ट (टीआर) बनाई जाती है। टीआर को फिर मूल्यांकन केंद्रों पर भेजा जाता है। यहां भी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है। टीआर के मिलान के बाद दोबारा फिर उसे परीक्षा भवन भेजा जाता है। इसके बाद रिजल्ट निकालने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


पूरी होती पुरानी योजना तो बेहतर होते हालात-
लविवि में नए परीक्षा भवन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन पुरानी योजनाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। गेट नंबर एक पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भवन पर कुछ अतिरिक्त तल बनने थे, पर इस दिशा में आगे कोई काम ही नहीं हुआ। यहां तक पूरे भवन का उपयोग करने के बजाय नीचे का तल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को दे दिया गया। बेहतर होता कि एक ही स्थान पर भवन को विस्तार दिया जाए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें