फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीड़ितों की मदद करना सच्चा धर्म

Mon, 09 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारीज की ओर से सर्व धर्म सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विपुलखंड सि्थत आत्मचिंतन भवन में रविवार को ब्रह्माकुमारीज की ओर से “विविधता में आध्यात्मिक एकता” विषय पर सर्व धर्म सम्मेलन हुआ। इसका उद्देश्य विभिन्न धर्मों के बीच आपसी सद्भाव, सहिष्णुता एवं मानव धर्म की भावना को सुदृढ़ करना रहा। शुभारंभ “वन गॉड, वन वर्ल्ड ” विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं बहाई धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एकता का संदेश दिया। राजयोगिनी राधा दीदी जी ने कहा कि जैसे संगीत में अलग-अलग सुर होने पर भी उनके सामंजस्य से मधुर ध्वनि उत्पन्न होती है। उसी प्रकार विभिन्न धर्मों के विचार मिलकर शांति और एकता का निर्माण करते हैं। सरदार हरपाल सिंह जग्गी, मौलाना यासूब अब्बास साहब, मौलाना नूरी साहब, शैलेंद्र जैन, फादर लॉरेंस डेविन, पूज्य भिक्षु देवेंद्र, इस्कॉन के आनंदी वल्लभ और प्रेम सिंह बहाई ने अपने विचार साझा किए। रविंद्र भाई, अजीत भाई आदि लोग मौजूद रहे।

ब्रह्माकुमारीज की ओर से सर्व धर्म सम्मेलन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें