फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसरोवर यात्रियों को अब दोगुनी सहायता राशि

Sat, 26 Oct 2013 09:50 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा पूरी कर लौटने वाले तीर्थ यात्रियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर दो गुना कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब हर साल 50 यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रमुख सचिव धमार्थ कार्य नवनीत सहगल ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने पहली बार यूपी से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौटने वाले 50 तीर्थ यात्रियों को हर साल 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था।

पढ़ें-परिषदीय स्कूलों में लागू हुई ये नई व्यवस्था

वर्ष 2012-13 में इसके लिए 12.50 लाख रुपये बजट की व्यवस्था की गई थी और 31 यात्रियों ने आर्थिक सहायता प्राप्त की थी।

सहगल ने बताया कि समय के साथ-साथ यात्रा खर्च में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने आर्थिक सहायता राशि में भी वृद्धि कर दी है।

सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में तीर्थ यात्रा से लौटने वालों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बजट में वृद्धि करते हुए 50 लाख कर दिया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें