फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heliport Service : आगरा और मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, लखनऊ से दुधवा के लिए भी तैयारी

Sat, 06 Aug 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Heliport Service : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पहली बार आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा का संचालन जल्द शुरू होगा। वहीं लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग ने आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा के लिए निविदा आमंत्रित की थी। तकनीकी निविदा में फ्लाई ब्लेड, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्या ऐयरोनाटिक्स, श्रीरिशा टेक्नोलॉजी को चयनित किया है। इन कंपनियों की वित्तीय निविदा खोलने के बाद चयनित होने वाली कंपनियों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी। उन्होंने बताया कि  फ्लाई ब्लेड महराष्ट्र के शिर्डी में हवाई सेवा का संचालन और राजस एडवेंचर गुजरात में सी प्लेन का संचालन करती है।

सवा करोड़ विदेशी पर्यटक आए
जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में 125 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक और सवा करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। प्रदेश में होटलों और कमरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और साढ़े चार हजार कमरे भी बढ़े हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में 575 करोड़ की 23 परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में बीते पांच वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश में वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास की करीब तीन हजार करोड़ रुपए की 1084 परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। जीबीसी-3 में करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से गोरखपुर में तीन नए होटल की नींव रखी गई है। बरेली में 70 करोड़ की लागत से तीन होटल, मेरठ में 94 करोड़ की लागत से वेलनेस टूरिज्म और आगरा में 66 करोड़ की लागत से ताज होटल और कन्वेंशन सेंटर बनने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें