फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्मी व उमस ने किया बेहाल, पारा 41.3 पर

Thu, 16 May 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महराजगंज रोड स्थित गर्मी से छुटकारा पाने के लिए नहर के पानी में स्नान के दौरान मस्ती करते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार को जहां आसमान में बदली छाई रही, वहीं उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बाजार में चहल-पहल गायब रहती है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


बैसाख माह की गर्मी ने लोगों को झकझोर कर दिया है। इस वर्ष मई में उमस के साथ गर्मी पड़ रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को मौसम में उतार चढ़ाव लगा रहा। दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन इसके बाद आसमान में बदली छा गई। गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल रहा। कूलर और पंखे की हवा से भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है। दोपहर के वक्त शहर की सड़कें सूनी दिखी।
सुपर मार्केट, घंटाघर, जिला अस्पताल, सिविल लाइंस समेत अन्य चौराहों पर भीड़भाड़ कम दिखी। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है। उमस भरी गर्मी में उन्हें स्कूल से आना जाना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस के साथ गर्मी हो रही है। अभी तापमान में बढ़त दर्ज होगी।
विज्ञापन


बिजली कटौती ने और बढ़ाई परेशानी
शहर के मलिकमऊ, गोरा बाजार, सिविल लाइन, आईटीआई कॉलोनी, निराला नगर, घंटाघर, इंदिरा नगर, जेल रोड में लो वोल्टेज के साथ ट्रिपिंग अधिक होती है। इससे गर्मी में लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण रात में सोना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें