लखनऊ। अंसल मामले में बुधवार को एनसीएलटी में सुनवाई नहीं हो सकी। समय की कमी से केस का नंबर ही नहीं आया। अब अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी। आवंटी और निवेशक गगन टंडन ने बताया कि मामले से करीब पांच हजार आवंटी जुड़े हैं। एक साल से अधिक समय बाद भी फैसला नहीं आया है। अब अगली सुनवाई में फैसला आने की आस लगाए हैं।