भारत में स्तन कैंसर से रोज 108 महिलाएं जान गंवाती हैं। जबकि हजारों मरीज जानकारी के अभाव में इस जानलेवा बीमारी से खुद को नहीं बचा पाते हैं।
कैंसर एपिडेमियोलॉजी की ताजा रिपोर्ट 'वॉकिंग कट्स ब्रेस्ट कैंसर रिस्क' में बताया गया कि एक हफ्ते में सात घंटे टहलने से स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
यह जानकारी स्तन कैंसर जागरूकता महीने के अवसर पर सोमवार को लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉ. विवेक ने दी।