लखनऊ। लविवि में छात्रावास आवंटन में पारदर्शिता की मांग को लेकर धरना दे रहे विद्यार्थी प्रांजल उपाध्याय की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रांजल की तबीयत शुक्रवार से खराब थी और शनिवार को हालत बिगड़ने पर 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं मिली। छात्र नेता रिशेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थी दसवें दिन भी धरने पर बैठे रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हितों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की मांग की।